How to success in business

Home • Hindi Articles • Online Earnings • Ring Tones • Forum • Guest Book • AboutMe

Articles Navigation

Personality Development
Science and Technology
Web Traffic Techniques
Web tools and Services
Spiritual & Religion
Health & Nutrition
Accounts & Computer Security
Business
Mind and Memory
National & International
Miscellaneous
Beauty Tips
Hindi MP3 Ring Tones
Hindi Funny mobile SMS
VB6 Source Code
Link Directory
हिंन्दी लेख: मुख्य पेज

 

Mathematical Calculations

Amortization Cal
Interest Cal
Mortgage Cal
Area & Length Conv
Mass & Velocity Conv.


Key to  Success in Business


 

व्यापार में सफलता का रहस्य

प्रतिस्पर्धा के इस युग मे आपको कई तरह के उत्पाद व सेवाएँ बेचना होता है व उन्हे बेचना सिखाया भी जाता है। इन सभी तकनीकों, योजनाओं से परे कुछ ऐसे तथ्य हैं जो आपके उत्पाद या सेवाओं को बाज़ार तक लाने मे सहायक हो सकते है। इन सुझावो से आपकी मार्किटिंग गतिविधियों में बदलाव आएगा और आप बेहतर नतीजे पाएगें।

आपका उत्पाद या सेवा कोई भी क्यो न हो, सफलता पाने के लिए पूरी निष्‍ठा,व वचनबद्धता के साथ मार्किटिंग से जुडी प्रकिया निभानी होगी। आपने ग्राहको को सेवाओं की सक्षमता व गुणवता का एहसास दिलातें रहें ताकि वे निश्‍चिंत होकर आप पर निर्भर हो सकें। ऐसा इसलिए करना भी ज़रुरी है क्योकि दिखाई न देने वाला दिमाग से भी निकल जाता है प्रतिदिन आपकी सेवाओ की गुणवता से जुडे संदेश व वाक्य बाज़ार मे जाने चाहिए। यह कार्य लगातार होना चाहिए। अधिकतर ग्राहको के पास  जानकारी का कोई दुसरा स्त्रोत नही होता। वे आप से ही आप के बारे मे जानना चाहते है।  एक सावधानी, सेवा की गुणवत्ता, विज्ञापन का विकल्प नही है। विज्ञापन मे सेवा या उत्पाद के श्रेष्ठ बिंदुओ पर बल दिया जाना चाहिए जो कि जांच होने पर भी खरा उतरे। एक अच्छा उत्पाद, मार्किटिंग के साथ अपने क्षेत्र मे काफी ऊँचा उठ सकता है।

बेहतर व अच्छी सेवाएँ  उपलब्द कराने के साथ-साथ उन की अच्छी मार्केटिगं होनी भी ज़रुरी है। विज्ञापन, मैगज़ीन, न्युज़ लैटर, व ब्रोशर आदि जो उत्पाद की जानकारी दें, उन्हे भी ऊची क्‍वालिटी का होना चाहिए। यदि चित्र अच्छे नही हुए तो इस से भी बुरा प्रभाव पडता है। यदि लेखन अच्छा होगा तो पाठक उसकी ओर आकर्षित होगा और उसे पढेगा। इसके विपरीत घटिया कागज़, घटिया लिखाई आप के व्यवसाय को नुकसान पहुँचा सकता है लोग इसे पढना भी पसंद नही करेगे और ऐसा कागज़ सीधे कूडे की टोकरी मे जा सकते है।

तेज़ी से होते तकनीकी सुधार, विकास व विस्तार ने  उद्यमियो को सोचने पर विवश कर दिया है कि प्रमोशन, कैपेंन उनकी सफलता के लिए फायदेमंद हो सकता है । दीर्घकालिन मार्केटिंग के बल पर वे अपने ग्राहको को विश्‍वास दिलाने मे कामयाब होते है की उनका उत्पाद ही क्‍वालिटी मे सबसे उत्तम है। सफलता अचानक नही मिलती। यह बहुत दबे पांव आपके पास आती है।

नए व आधुनिक डिज़ाइनो के अत्पाद तेज़ी से बाज़ार मे आ रहे है। इस के लिए ज़रुरी है कि आप भी अपने नीतियों मे बदलाव लाएँ और यही न करते रहें, "हम तो इस काम को इसी तरीके से करते आ रहे है और ऐसा ही करेगे"।

ग्राहको के विचार व ज़रुरते भी लगातार बदलते है। इसलिए ज़रुरी नही कि पिछले वर्ष वाली नीति, इस वर्ष भी आपके काम आएगी। आपको सबसे पहले उपभोक्ता की मांग पर ध्यान देना चाहिए जो पिछले वर्ष से अलग हो सकती है। मार्केटिंग के क्षेत्र मे कोई फिट फार्मूला नही चलता। आपको धारा के अनुकूल आपना जहाज चलाना होगा।

सदा एक ही नीति काम करेगी, ऐसा मानने की मूर्खता न करें। याद रखें कि कितने ही लोग आपका स्थान लेने को तैयार बैठे हैं। आपकी ज़रा सी लापरवाही उन्हे उँचा उठने का अवसर दे सकती है। एक बात सच है कि आपके नीति बाज़ार में चल पडी तो शीघ्र ही प्रतिस्पर्धी भी उस की नकल कर लेंगे। आपको अपने स्थिति पर बने रहने के लिए और भी कडी मेहनत करनी होगी।

कडे परिश्रम का कोई विकल्प नही होता। थाँमस जैफरलन  इस विष्य मे कहते है " मैने पाया कि मै जितना मेहनत कर रहा था, भाग्य मेरे उतने ही करीब आ रहा था"।


स्त्रोत: जोगिन्द्र सिंह, पूर्व सी. बी. आई  निदेशक के पुस्तक ' पाँजिटिव थिंकिंग' से लिया गया है

 

Published by Himarticles

Home • Hindi Articles • Online Earnings • Ring Tones • Forum • Guest Book • AboutMe


Copyright © 2006-07 [HimArticles]. All rights reserved.
Revised: 08/16/10