|
सबसे पुरानी बर्फ् जापान के अनुसंनधानकर्ताओ ने दस लाख साल पुरानी बर्फ के नमूने खोज निकाले हैं। ये नमूने
अंटाकर्टिका मे फुजी डोम के नज़दीक पाए गए। इन्हे पाने के लिए उन्हे 304 मीटर की गहराई तक खुदाई करनी पडी।
पानी बचाओ
यूरेका फोबर्स (Yureka Fobars) वातावरण संस्थान ने पानी के बचाव के दिशा मे काम करने के पांच आसान मुदों पर
प्रतिज्ञा पत्र जारी किया। यदि आप और हम इन पांच मुदों पर अमल करें तो हर वर्ष 40,000 लीटर पाने अकेले बचा सकते हैं।
-
उन नलो के मुरम्म्त जल्द से जल्द करवा लीजिए जिनमे से पानी रिसता हो । जिस नल मे से एक मिनट मे 15 बूदें
गिरती है, वह नल एक दिन मे 24 लीटर पाने बर्बाद कर देता है यानी एक वर्ष मे 7500 लीटर पानी बर्बाद हो जाता है।
प्लमबर को बुला कर नल की मुरम्मत करवा लेना पानी के इस बर्बाद के मुकाबले कई गुणा सस्ता पड्ता है।
-
कोल्ड डिंक की बोतल मे रेत भर कर उसे फ्लश टेंक मे डाल दें। इस तरह जब भी आप फ्लश टेंक का इस्तेमाल करेंगे
एक लीटर पानी बचाएगें। इस तरह आप एक दिन मे 2 लीटर और साल मे लगभग 750 लीटर पानी बचा सकेंगे।
-
फ्लश टेंक ऐसा खरीदें जिसमे से जरुरत के हिसाब से कम या ज्यादा पानी निकाले। इस तरह आप एक दिन मे लगभग 9
लीटर यानी साल भर मे लगभग 3000 लीटर पानी बचाएगें।
-
शावर के बजाए बाल्टी से पाने ले कर नहाएं। इस तरह आप दिन मे 70 लीटर और साल भर मे लगभग 30,000 लीटर पाने
बचाएगें।
-
दांत घिसते समय या दाडी बनाते समय नल चालू न रखें । इस तरह आप दिन मे 7 लीटर और साल भर मे 2500 लीटर पानी
बचाएगें ।
इस तरह पांच आदमी मिल कर हर वर्ष 2 लाख लीटर पानी बचा सकते हैं
वायु प्रदूषण से निपटने वाला ऊपकरण
भारत और जापन के वैज्ञानिको ने एक ऐसी नई प्रणाली विकसित की है जिसकी बदौलत हवा मे
कुछ खास खतरनाक रासायनिक तत्वो को दूर किया जा सकता है। शोधकर्ताओ के मुताबिक इस उपकरण के जरिए उन रासायनो से निपटा जा सकेगा
जिसकी हवा मे उपस्थिती के कारण धुआं छा जाती है और ओज़ोन परत को नुकसान पहुंचाता है। हवा मे नाईट्रोजन आँक्साईड समेत कई ऐसे
खतरनाक तत्व पाए जाते है जो धुए के वजह माने जाते है। एक विज्ञान पोर्ट्ल यूरेकाअर्ट के अनुसार इन शोधकर्ताओ ने इस उपकरण का सफल
परिक्षण कर लिया है । जापान स्थित टोयोटो सेन्टर (R&D) लैब से जुडे डा० अनिल के सिन्हा और जापानी सहयोगियों ने यह प्रणाली विकसित
की है।
Published by Himarticles

|