Himarticles.com Logo -Hindi Articles,Urdu Hindi Shero Shayari,

Earn Money with FoxCash 

Home • Hindi Articles • Online Earnings • Ring Tones • Forum • Guest Book • Blog • AboutMe

Site Navigation

Custom Search for himarticles

 

हिन्दी चुट्कुले -Hindi Chutkule/Jokes

Hindi jokes- Chutkule चुटकुले

मेरी पगार बढा दिजिए, क्योकि मेरी शादी हो गई है

सडक पर एक मजमेबाज़: "यह दवा ज़रुर लिजिये। आपकी जवानी लौट आयेगी। मुझे देखिए, इस दवा के कारण ही तीन सौ साल की उमर तक पहुँच गया हूँ।"

क्या यह तीन सौ साल का हो सकता है? मज़मे मे से एक व्यक्ति ने उसके नौजवान सहायक से पूछा। " कह नही सकता। क्योकि मैने सिर्फ सवा सौ साल से ही इसके साथ काम किया है।" सहायक ने जवाब दिया ।


गाँव के एक सरपंच ने वाटर सप्लाई के अफसर से शिकायत की कि, हमारे गाँव मे कई दिनो से पानी नही आ रहा है, जिसकी वजह से गाँव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है।"

अफसर -"देखो सरपंच साहब, मै आप की बात बिल्कुल नही मान सकता कि आपके गांव मे पानी नही आ रहा है।"

सरपंच- "क्यो नही मान सकते?"

अफसर - क्योकि आप के गांव का दूध वाला मुझे हर रोज़ पानी मिला दूध दे कर जाता है।


चोर (बन्दूक तनते हुए)- "ज़िन्दगी चाहते हो तो अपना पर्स मेरे हवाले कर दो।"

व्यक्ति - "यह लो।"

चोर- " कितने मुर्ख हो तुम, मेरी बंदुक मे तो गोली ही नही थी। हा..हा...हा।"

व्यक्ति - " और मेरे पर्स मे भी कहां रुपये थे। हो..हो..हो..।"


एक लडका साइकिल पर बडी तेज़ी से जा रहा था कि एक बूढे से टक्‍कर हो गयी तथा दोनो गिर पडे। बूढा फोरन उठा और लडके को एक रुपये देते हुए कहा, "लो बेटा! अंधो को भीख देना बडे पुण्य का काम है।"


क्या बात है पापा! आप हर नए साल बडे-बडे नेताओं को और अधिकारियो को ग्रिटिंग कार्ड भेजते है, जबकि वे लोग आप को जानते तक नही ?" दस साल के बेटे ने पूछा।

अरे तू नही समझेगा बिटवा ! मुझे जब इन कार्डो के जवाब मे उन लोगो के धन्यवाद पत्र आते आते है तो मै भी उस समय अपने आप को  वी० आई० पी० समझने लगता हूं।" पिता ने मुस्कुराते हुए रहस्यमयी आवाज़ मे बेटे को पते की बात बताई।


बेटा- "क्या बताऊ पापा, सामने वाले मकान मे एक लडकी हर रोज़ खिडकी मे से रुमाल हिलाती है पर खिडकी का शिशा कभी नही खोलती।"

पिता- बहको मत बेटे, वह तुझे देख कर रुमाल नही हिलाती । दर असल वह इस मकान की नौकरानी है जो रोज़ खिडकी के शिशे साफ करती है।


मैनेजर साहब ! अब तो मेरी पगार बढा दिजिए, क्योकि मेरी शादी हो गई है।" कर्मचारी ने निवेदन किया।

"नही, मिल के बाहर होने वाली किसी भी दुर्घटना के लिए हम ज़िमेदार नही है, मैनेजर ने मुसकुराकर जवाब दिया।

01 02 03 04 05 06 07 08 09

Earn Online  Money with Earn.nu, Click Me


 

Earn Money Online with Neobux

Earn Online Money, Simple

Earn Money Online with Thinkbux