Pranayama ...Yogic Breathing

Online earnings without investment

Home • Hindi Articles • Online Earning • Ring Tones • Forum • GuestBook • Site Map • Blog • About Me

Mind and Memory


विल्क्षण बुद्धि (Amazing mind) के मालिक  वीरेन्द्र मेहता

-ए पी मोहम्मद

आप विश्‍वास करें या न करे परन्तु यह सच है कि विरेन्द्र मात्र 13 सैकिंड मे शब्दकोष का कोई भी शब्द बता सकते है। द्सवी कक्षा मे मात्र 33 % अंक लेने वाले वीरेन्द्र मेहता ने शायद यह कभी सोचा भी न होगा कि एक दिन आएगा जब वह महज़ 13 सैकिंड के भीतर शब्दकोष के किसी भी शव्द का अर्थ याद कर बता पाएगें। हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के मस्तनाथ इंजीनियरिंग कालेज (engineering college) के यह 25 वर्षीय शिक्षक अपने स्कूली दिनो मे पढाई मे बहुत अच्‍छे नही थे मगर आज तो उन की कहानी कुछ अलग ही है।

मेहता अक्सर्फोड लरनर्स डिक्शनरी के किसी भी शब्द का अर्थ 13 सैकिंड के अन्दर बता सकते है और वह भी सही पेज नम्बर के साथ। उनके इस दावे की  सचाई का पता लगाने के लिए  जब उन से पूछा गया कि कल-डि-सैक शब्द किस पेज पर है तो उन्होने झट से बता दिया कि यह पेज नंबर 306 पर है।

अपनी इंजीनियरंग परिक्षा के दौरान ही महत्ता ने शब्द्कोष को रट्ने का मन बनाया. उन्होने बताया कि 80,000 से ज्यादा शब्द उनके अर्थो और पृष्ठ संख्या  के साथ याद करने मे उन्हे 6-7 महिने का समय लगा. वह मानते है कि 10वी की कक्षा मे वह गणित और अंग्रेजी मे काफी कमजोर थे और उस के बाद ही उन्होने पढाई की और ध्यान देना शूरु किया. मेहत्ता के अनुसार अपनी सबसे बडी कमजोरी को ताकत मे बदला तथा अब तो उन्हे शब्द्कोष से मोहबत हो गई है.

मेहता शब्द्कोष को याद करने ने रोज़ाना 6-7 घंटे लगाते  और साथ ही योग का अभ्यास भी करते थे. भगवान कृष्ण और स्वामी विवेकानंद मे विश्‍वास रखने वाले मेहता का ख्वाब उस समय पूरा हुआ जब लिम्का बुक्स आँफ रिकार्ड्स (Limka books of records) ने अपने 2006 के संस्करण मे उनकी सफलता को दज किया. जब कि इस से पहले यह रिकार्ड उनके कालेज के ही महावीर जैन के नाम था जो 16 सैकिंड मे शब्द्कोष के अर्थो को साथ बता सकते थे. 

मेहता ने बताया कि उन्होने शब्द्कोष (dictionary) को याद करने के लिए फोटोग्राफिक कौन्सेप्ट का इस्तेमाल किया.  फोटोग्राफिक मेमोरी (photographic memory) किसी व्यक्ति मे चीजो को स्पष्‍ट रुप से याद करने की क्षमता है जिससे उसके मन मे उस चीज की एक वास्तविक तस्वीर बन जाती है.  महता का कहना है कि हमारी 5 ज्ञान इंद्रियां हैं उन मे से एक आखें कैमरे  का काम करती है . अगर हम अधिक से अधिक इन का प्रयोग कर सकेगे तो जो भी आप याद करना चाहते है, कर सकेगे.


वैब मास्टर इस लेख  को अपने साइट पर पब्लिश करना चाहें तो निम्न लिंक को अवश्य शामिल करें

-Published by HimArticles


Earn Online Money Own The Internet and Get Money

Home • Hindi Articles • Online Earning • Ring Tones • Forum • GuestBook • Site Map • Blog • About Me


Copyright © 2006-07 [HimArticles]. All rights reserved.
Revised: 05/29/07

RealTracker