Indian Pickle Recipes

Trusted PTC Site

Home • Hindi Articles • Online Earnings • Ring Tones • Forum • GuestBook • Site Map • Blog • About Me

Hindi Indian Recipes

भारतीय व्यंजन
उत्तर प्रदेश के व्यंजन
महाराष्‍ट्र के पकवान
गुजरात के व्यंजन
मुगलई पकवान
स्वादिष्‍ट अचार

 



Pickle Recipes- स्वादिष्‍‍‍ट अचार


१. आम का अचार (Mango Pickle):

सामग्री: कच्‍चा आम (मध्यम आकार के) १ किलो, सरसों का तेल २५० ग्राम,  सरसों का दाना २५, सौफ ५० ग्राम, कलोंजी ५० ग्राम, मेथी ५० ग्राम, लाल मिर्च पाऊडर ५० ग्राम, हल्दी पाऊडर २५ ग्राम।

विधि: आम को मध्य आकार मे काटे। इसे किसी सूखे जार मे रखकर इस पर नमक छिडक कर अच्छी तरह हिलाएं ताकि नमक आम के टुकडों मे अच्छी तरह मिल जाए। अब इसे एक दिन के लिए धूप मे रख दें।

सरसों का दाना, सौफ , कलोंजी, मेथी, लाल मिर्च और हल्दी सभी सामग्री को एक साथ मिला दें।

सरसों के तेल को धुआं उठने तक गरम कर लें फिर इसे ठंडा करलें। अब सारी सामग्री को नमक मिले आम के टुकडो में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले । अब इस के उपर गर्म किया हुआ आधा तेल डाल कर जार को अच्छी तरह से हिलाएं ताकि आम के डुकडो पर तेल व मसाले अच्छी तरह से लग जाए। अब इस पर बाकी बचा हुआ तेल भी डाल दें।

जार का मुहँ सुती कपडे से बांधकर इसे १४-१५ दिन के लिए धूप मे रखदें। प्रतिदिन जार को दिन मे एक बार अच्छी तरह से हिलाएं।


२ आंवले का अचार:

सामग्री:  आंवले: ५०० ग्राम, सौफ : डेढ चमच, मेथी १ चम्मच, कलोंजी १ चम्मच, राई १ चम्मच, जीरा १ चम्मच, हींग दो चुटकी,  लाल मिर्च पाऊडर १ चम्मच, नमक दो बडे चम्मच, हल्दी पाऊडर १ चम्मच, तेल २ बडे चम्मच।

विधि: हीगं को छोड कर बाकी सारे मसाले भून ले और ठंडा करके पीस लें.

आवला धो कर उबाल लें. फिर बडे थाल मे निकाल कर दो-ढाई घंटे धूप मे सूखा लें.

एक पैन मे २ बडे चम्मच तेल गरम करें इसमे पहले हीगं डालें या सूप मे डालें.

अब इस मे भूने हुए मसाले और हींग डालें . नमक, मिर्च, और हल्दी मिलाए.

धीमी आंच पर ५-६ मिनट पकाकर ठंडा करके साफ शीशे मे डालें.

इसे आप दो महीने तक रख सकती है. यह आपके ब्ल्डप्रैशर को ठीक रखता है और ह्र्दय रोगी के लिए भी कम तेल वाला यह अचार उपयुक्त है.


३ करेले का अचार:

सामग्री:-  मुलायम छोटे करेले: १ किलो, सौफ : ५०ग्राम,  राई : ५ ग्राम,  लाल मिर्च पाऊडर :२५ ग्राम,  नमक: ७०-८० ग्राम , हल्दी पाऊडर: ५० ग्राम, हींग: एक चौथाई छोटा चम्मच, सरसों का तेल: आधा किलो।

विधि: करेले को बिना छीले बीच मे से चीरा लगा लें। इनके अंदर थोडा-२ नमक भरकर ३-४ घंटे के लिए रख दें। इस के बाद अच्छी तरह से हाथ दो कर हाथ से पानी निचोट लें और ३-४ घंटे धूप मे सुखा लें।

अब सारे मसाले दरदरे पीस लें। इसमे आधा तेल मिलाकर करेले मे भर लें। धागे से बांधकर मर्तबान में भरकर धूप में रखें।

१५-२० दिन के बाद बचा तेल इसमे डाल दें। ४-५ दिन के बाद अचार खाने के लिए तैयार है। यह अचार आमतौर पर अगस्त के महिने मे डाला जाता है और पित्तनाश्क होता है।


४ नीबू का अचार (Lemon Pickle):

सामग्री:-  नीबू: १ किलो, चीनी: आधा किलो ,  लाल मिर्च पाऊडर :आधा टी स्पून,  नमक: एक चोथाइ कप,  हल्दी पाऊडर: २ टी स्पून, हींग: आधा टी स्पून, ।

विधि: नीबू को आधा कट दें। अब इस में नमक और हल्दी भरें। इसे एयरटाईट डब्बे मे एक महीने के लिए बंद कर के रख दें ।

इन नीबूओ मे पानी निकल आया होगा। इसे मर्तबान से बाहर निकाल लें और प्रत्येक नीबू को चार टुकडों मे काट दें । नीबू के पानी मे हींग, लालमिर्च पाऊडर और काली मिर्च मिलाएं और इसे नीबू मे लपेट कर मर्तबान मे बंद करदें। यह अचार दो साल तक खराब नही होगा।


५ हरी मिर्च का अचार (Green Chilly Pickle):

सामग्री:-  हरी मिर्च: २०० ग्राम, नीबू का रस आधा कप;  सौफ : ५०ग्राम,  राई : ५ ग्राम,  लाल मिर्च पाऊडर :१ चम्म्च, मेथी : आधा टी स्पून, सरसों दाना :आधा टी स्पून , भुना ज़ीरा पाऊडर : २ टी स्पून ,नमक: स्वाद अनुसार,  सरसों का तेल: ३ टेबल स्पून ।

विधि: सरसों के दाने और मेथी को पीस लें । अब इसमे लाल मिर्च, हल्दी, भूना हुआ जीरा, और नमक मिलाएं। हरी मिर्च को पतला-२ काटकर नीबू के रस मे डुबो कर एक घंटे के लिए छोड दें।

तेल को हल्का सा गरम करके इस मे सभी मसालें डाल दें।

अब इसे नीवू मे डूबी हरी मिर्च मे डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिर्च के अचार को शीशे के बोतल मे बंद करके रख दें। आप इसे चार पांच दिन के बाद खा सकते हैं।


 

 

 
Copyright © 2006-07 [HimArticles]. Revised: 10/13/07
 Indian Pickle Recipes
(Best View at 800x600)