Indian Recipes in Hindi, Recipes of UP

Home • Shopping • Ring Tones • Online Earning • Hindi Articles • GuestBook • Site Map • Blog • About Me

Indian Recipes in Hindi, Recipes of UP

Articles Navigation

Personality Development
Science and Technology
Spiritual & Religion
Health & Food
Crime and Corruption
Business
Mind and Memory
National & International
Education
Miscellaneous
Beauty Tips
Health Flash
Free mobile Ring tones
Free mobile SMS
Programmers  Source Code

 

Mathematical Calculations

Amortization Calculator
Interest Calculator
Mortgage Calculator
Area & Length Conversion
Mass & Velocity Conv.


Indian Recipes In Hindi

भारतीय व्यंजन
उत्तर प्रदेश के व्यंजन
महाराष्‍ट्र के पकवान
गुजरात के व्यंजन




Please Hit Me

भारतीय व्यंजन विधि व पकवान

Indian Recipes


गुजरात के व्यंजन (Recipes of Gujrat)


गुजराती चनामसाला

सामग्री: 200 ग्राम चना, 100 मि०ली० तेल, 50 ग्राम काजू मगज (पेस्ट), 250 ग्राम टोमेटो प्यूरी, 10 ग्राम जीरा, 20 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, 10 ग्राम गरम मसाला, 3 ग्राम हींग, नमक स्वादानुसार, 10 ग्राम मक्खन,10 ग्राम क्रीम, 10 ग्राम धनिया पत्ती और 10 ग्राम कसूरी मेथी.

विधि: चनों को कम से कम 2 घंटे के लिए भिगो दें फिर इन्हे कुकर मे 20 मिनट तक उबाल लें. एक कडाही में तेल गरम करें और उस मे हींग, जीरा और काजूमगज़ के पेस्ट का तडका लगा ले. इसे 15 मिनट तक हल्की आंच मे भूने और इस मे टोमाटो प्यूरी डाल कर अच्छी तरह हिलाएं और फिर सारे मसाले डाल दें. अब इस मे पानी डाल कर उबाल लें फिर इस मसाले को चने मे डाल कर 15 मिनट तक पकाएं धनिया पत्ती और कसूरी मेथी से सजा कर गरमागरम सर्व करे।


परवल सवरिया

सामग्री: 200 ग्राम परवल, 500 मि०ली० दूध, 10 ग्राम हरी मिर्च, 3 ग्राम हलदी, 3 ग्राम हींग, 3 ग्राम जीरा, 10 ग्राम नमक,  20 ग्राम कोकोनट पाउडर, 10 ग्राम धनिया पत्ती, 50 ग्राम क्रीम, 50 मि०ली० तेल, 10 ग्राम चीनी

विधि: परवलों को छील कर काट लें. एक कडाही मे तेल गरम करें और सारी सामग्री मिला दें अच्छी तरह हिलाएं अब इस मे दूध डाल दें और धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकाएं.


आलू रस वाला

सामग्री: 250 ग्राम आलू, 30 मि०ली० तेल, 5 ग्राम घी, 5 ग्राम हलदी, 5 ग्राम हरी मिर्च, 5 ग्राम दनिया पाउडर, 3 ग्राम हींग, 50 ग्राम कोकोनट पाउडर, 10 ग्राम हरी धनिया पत्ती, 5 मि०ली नींबू का रस,  3 ग्राम जीरा, 3 ग्राम राई, 5 ग्राम चीनी.

विधि:  आलू को उबाल कर चार टुकडो मे काट लें. कडाही मे तेल गरम करें और राई व जीरा का तडका लगा कर सारे मसाले मिला दें. साथ ही इस मे पानी मिला कर अच्छी तरह मिला कर अच्छे से  हिलाएं अब इस मे आलू डाल कर 5 मिनट पका लें धनिया पत्ती से गार्निश करे. आलू रस वाला  तैयार है.


पनीर मटर

सामग्री: 200 ग्राम पनीर, 50 ग्राम मटर, 200 ग्राम टोमटो प्यूरी, 100 ग्राम काजूमगज पेस्ट 30 मि०ली० तेल, 30 ग्राम क्रीम, 50 ग्राम मक्खन, 3 ग्राम हलदी, 5 ग्राम नमक, थोडी सी कसूरे मेथी, 3 ग्राम लालमिर्च पाउडर,3 ग्राम गरम मसाला, चीनी स्वादानुसार.

विधि:  पनीर को चौकोर टुकडो मे काट लें और मटर उबाल ले. कडाही मे तेल गर्म करें और उस मे जीरा व काजूमगज का पेस्ट डाल कर भुने. फिर इस मे टोमाटो प्यूरी और मटर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और बाकी सारे मसाले डाल दे. जब ग्रेवी तैयार हो जाए तो पनीर डाल कर अच्छी तरह हिला लें.


गुजराती दाल  Gujrati Dal

सामग्री:150 ग्राम अरह्‍र दाल, 20 ग्राम मूंग्फली, 100 ग्राम गुड, 100 मि. ली. तेल, 15 ग्राम दालचिनी, 3 ग्राम हींग, 5 ग्राम ईमली, 5 ग्राम अदरक, 5  ग्राम नमक, 3 ग्राम हलदी, 5 ग्राम हरीमिर्च, 5 ग्राम, 3 ग्राम करीपत्ता, 3 ग्राम नारियल (कसा हुआ), धनिया बारीक कटी हुइ ।

विधि: दाल को कुकर मे 5 मिनट तक पका लें अच्छी तरह हिला लें कडाही मे तेल गरम करें और सारे मसाले डाल कर तड्का लगा लें फिर इस मे थोडा सा पानी व दाल डाल कर उबाल लें । गुजराती दाल तैयार है।


गुजराती कढी

सामग्री: 250ग्राम दही, 100 ग्राम बेसन, 5 ग्राम मैदा, 15 मि०ली० घी, 5 ग्राम जीरा, 5 ग्राम मेथी, 3 ग्राम दाल, 50 ग्राम चीनी, 3 ग्राम हींग,  3 ग्राम करीपत्ता, 3 ग्राम नमक, 5 ग्राम हरी मिर्च, 3 ग्राम अदरक.

विधि: दही मे बेसन, मैदा और 100 मि०ली० पाने डाल कर घोल बना लें. कडाही मे घी गरम करें और सारी सामग्री डाल कर तडका लगा लें. ओर फिर इस मे तैयार घोल डाल कर 10 मिनट तक पका लें गुजराती कढी तैयार है.

 

Published by Himarticles


See also varieties of Indian Recipes


 

Indias bigest Matrimonials site

 


आप हिंन्दी मे भी खोज कर सकते है।

 

Home • Shopping • Ring Tones • Online Earning • Hindi Articles • GuestBook • Site Map • Blog • About Me


Copyright © 2006-07 [HimArticles]. All rights reserved.
Revised: 04/03/07