Indian Recipes in Hindi, Recipes of UP

Home • Shopping • Ring Tones • Online Earning • Hindi Articles • GuestBook • Site Map • Blog • About Me

Indian Recipes in Hindi, Recipes of UP

Articles Navigation

Personality Development
Science and Technology
Spiritual & Religion
Health & Food
Crime and Corruption
Business
Mind and Memory
National & International
Education
Miscellaneous
Beauty Tips
Health Flash
Free mobile Ring tones
Free mobile SMS
Programmers  Source Code

 

Mathematical Calculations

Amortization Calculator
Interest Calculator
Mortgage Calculator
Area & Length Conversion
Mass & Velocity Conv.


Indian Recipes In Hindi

भारतीय व्यंजन
उत्तर प्रदेश के व्यंजन
महाराष्‍ट्र के पकवान




Please Hit Me

भारतीय व्यंजन विधि व पकवान

Indian Recipes


महाराष्‍ट्र के पकवान (Recipes of Maharashtra)


पूरन पोली (Puran Poli)

सामग्री: 1 कप मैदा, 1/2 कप दाल चना, 1/2 कप गुड, 1/2 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर, 2 छोटे  चम्मच  तेल, 1 चुटकी जायफल पाउडर, 50 ग्राम धी।

विधि: दाल चना पानी डाल कर कुकर मे पकाएं. एक सीटी आने पर आंच हलका करें. 5-7 मिनट के बाद आंच बंद कर दें. फिर दाल का पानी निकाल कर दाल पीस लें. फिर उस मे गुड मिला कर गाढी होने तक पकाएं. अब उस मे इलाइची व जायफल डाल कर ठंडा होने दें. मैदे मे पानी तेल डाल कर पानी की साथ नरम गूंद लें. छोटे-छोटी लोइयां बना कर उस मे दाल भरें व हलके हाथ से जितना बडा व पतला बेल सकें उतना बेल लें. तवे पर मध्यम आंच पर उलट पलट कर सेकें और फिर धी लगा कर परोसे.


साबूदाना बडा

 सामग्री: १ कप साबूदाना, २ उबले  व मसले हुए आलू, २ बडे चम्मच दरदरी पिसी हुई भूनी मूंग, १ छोटा चम्मच नमक, एक बरीक कटी हरी मिर्च, १ छोटा चम्मच हरी धनिया पत्ती, तलने के लिए तेल, मुंगफली के दाने.

विधि: साबूदाना धोकर उस का सारा पानी निकाल कर उसे १-२ घंटे के लिए रख दें अब उस मे आलू,  हरीमिर्च, धनियापत्ती, नमक व मूंगफली अच्छी तरह मिलाएं और उसे गोल-गोल टिकिया का आकार दें. मध्यम आंच पर गुलाबी होने तक तल लें. गरमागरम परोसे.


साबूदाना खिचडी (Sabudana Khichadi)

सामग्री: 1/2 कप साबूदाना, १ उबला हुआ आलु, २ छोटे चम्मच मोटी पिसी भुनी मुंगफली, १ छोटा चम्मच नमक, १/२ छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर, १/२ चम्मच चीनी, १ बडा चम्मच हरी धनिया पत्ती, १ बडा चम्मच तेल, १ कटी हरीमिर्च, १/२ छोटा चम्मच जीरा.

विधि:  साबूदाना धोकर उस का सारा पानी निकाल कर उसे १-२ घंटे के लिए रख दें. अब उस मे नमक, मिर्च, चीनी, मूंगफली व कटा आलू मिलाएं. कडाही मे तेल गर्म करें. उस मे जीरा डालें. फिर हरीमिर्च व साबूदाने का मिश्रण डाल कर ३-४ मिनट तक ढक कर पकाएं. हरी धनिया से सजा कर गरम गरम परोसें.


श्रीखंड (Shree Khand)

सामग्री: ५०० ग्राम दही, १/2 कप  पिसी हुई चिनी, १/२ छोटा चम्मच छोटी इलाइची पाउडर, ४-५ रेशे केशर, १ छोटा चम्मच बारीक कटे मेवे, १-२ चादी के वर्क.

विधि:  दही को पतले कपडे में बांध कर लटका दें जिससे उस का सारा पानी निकल जाए. करीब आधे घंटॆ बाद दही को कपडे से निकाल कर उस मे पिसी चीनी मिला कर अच्छे से फेटें और उस मे मेवा, इलाइची पाउडर और केसर मिलाएं. ऊपर से चादी का वर्क व मेवे डाल कर परोसें.


बटाटा बडा

सामग्री:  ५०० ग्राम उबले व मसले आलू, १ छोटा चम्मच नमक, १/२ छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर, १/२ छोटा चम्मच गरम मसाला, १/२ छोटा चम्मच सरसो, ६-७ कलियां लहसुन पिसी हुई, १/४ छोटा चम्मच हलदी, ६-७ करी पत्ते, १ कप बेसन, तलने के लिए तेल.

विधि: आलू मसल दें. तेल कडाही मे गर्म करें. उस मे सरसों डालें. फिर सारे मसाले डालें. करी पत्ता भी डालें. १ मिनट हल्की आंच मे पकाएं. फिर उस मे आलू डाल कर अच्छे से मिला लें. बेसन मे थोडा नमक डालें और पाने के साथ गाढा घोल बना ले. आलू के मिश्रण के गोले बना लें एकएक कर के आलू के गोलो को बेसन मे डुबो कर मध्यम आंच पर गुलाबी होने तक तल लें गर्म गरम परोसें.

Published by Himarticles


See also varieties of Indian Recipes


 

Indias bigest Matrimonials site

 


आप हिंन्दी मे भी खोज कर सकते है।

 

Home • Shopping • Ring Tones • Online Earning • Hindi Articles • GuestBook • Site Map • Blog • About Me


Copyright © 2006-07 [HimArticles]. All rights reserved.
Revised: 04/02/07